5 माह बाद फिर पटरी पर ट्रेन, लेकिन एक ही फेरे की मिलेगी सुविधा, क्या है टाइम टेबल पढ़िए खबर, यूटीएस एप से घर बैठे कटवा सकतें टिकट
बालोद। रायपुर से केवटी जाने वाली डेमू ट्रेन शुक्रवार से इस महीने तक के लिए शुरू हो गई है। 5 महीने बाद फिर से पटरी पर ट्रेन दौड़ने लगी है लेकिन फिलहाल लोगों को दिन भर में एक ही फेरे में इसकी सुविधा मिलेगी। वापसी में दूसरे दिन ही ट्रेन चलेगी। स्टेशन मास्टर पीके वर्मा ने दैनिक बालोद न्यूज़ को बताया कि लोगों को फिजिकल दूरी का पालन करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तो वही आप घर बैठे यूटीएस मोबाइल एप्स के जरिए भी टिकट कटवा सकते हैं यहां काउंटर पर कतार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शुक्रवार को सुबह 11.34 बजे बालोद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई। वहीं 5 सितंबर शनिवार को सुबह 6.13 बजे केवटी से दुर्ग, रायपुर जाने वाली ट्रेन आएगी। जो कि 6.18 बजे स्टेशन से रवाना होगी। सुबह से दोपहर तक चलने वाली ट्रेन (डेमू स्पेशल 07815) को 4 से 29 सितंबर तक चलाई जाएगी। वहीं सुबह चलने वाली ट्रेन (07816) को 5 से 30 सितंबर तक चलाई जाएगी
क्या है टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 07815 का तय शेड्यूल, सुबह-दोपहर तक
रेलवे के निर्धारित टाइमिंग अनुसार 9.15 बजे रायपुर से रवाना होगी। जो दुर्ग में 10.10 बजे पहुंचेगी और 10.20 बजे निकलेगी। जो 10.30 बजे मरौदा पहुंचेगी। 10 मिनट रुकेगी। 10.47 बजेपाउवारा, 10.53 बजे रिसामा, 11.05 बजे गुंडरदेही, 11.14 बजे सिकोसा, 11.24 बजे लाटाबोड़, 11.34 बजे बालोद पहुंचेगी। 11.47 बजे भैंसबोड़, 11.55 बजे कुसुमकसा, दोपहर 12.05 बजे दल्लीराजहरा,12.16 बजे सल्हाईटोला, 12.24 बजे गुदुम, 12.40 बजे भानुप्रतापपुर और 1.05 बजे केवटी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 07816 का तय शेड्यूल इस प्रकार है
यह ट्रेन सुबह 5 बजे केंवटी से रवाना होगी। 5.09 बजे भानुप्रतापपुर, 5.26 बजे गुदुम, 5.34 बजे सल्हाईटोला डौंडी, 5.45 बजे दल्लीराजहरा पहुंचेगी। जो 5.50 बजे रवाना होगी। 5.56 बजे कुसुमकसा, 6.04 बजे भैंसबोड़ पहुंचेगी। 6.13 बजे बालोद स्टेशन पहुंचेगी, यहां से 6.18 बजे रवाना होगी। जो 6.27 बजे लाटाबोड़, 6.35 बजे सिकोसा, 6.45 बजे गुंडरदेही, 6.56 बजे रिसामा, 7.02 बजे पाउवारा, 7.20 बजे मरोदा, 7.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी। जो 10 मिनट बाद सुबह 8 बजे से भिलाई, रायपुर रवाना होगी।