धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। राइस मिल के पास धान से भरी पिकअप और पीएचई विभाग की गाड़ी (चारपहिया) आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों गाड़ियों के कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पिकअप क्रमांक सीजी 07 एयू 5159 कांदुल से धान लेकर दुर्ग जा रही थी।

वहीं विभागीय गाड़ी घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन

क्रमांक सीजी 02,3812 दुर्ग से धमतरी ड्यूटी पर जा रही थी। पिकअप में कुल 5 लोग सवार थे। तीन आगे बैठे थे और दो पीछे धान के ऊपर बैठे थे। घायलों में लेख राम साहू 40 वर्ष, खम्भन साहू 42 वर्ष, हर्ष साहू 22 वर्ष,मोहन चंद्रवंशी 43 वर्ष सभी कंदूल निवासी हैं। दीपक 40 वर्ष दुर्ग निवासी है। सभी को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। विभागीय गाड़ी में चालक सहित अधिकारी सवार थे। दोनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद पिकअप सवारों को गुण्डरदेही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विभागीय गाड़ी में सवार घायलों को दुर्ग ले जाया गया। वहां इलाज जारी है। दोनों गाड़ियों के चालक गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *