भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी रही भाजपा शासन का गवाह बनी छुरिया हाई स्कूल, आंधी ने खोली पोल उड़ गई अस्थायी छत

विधायक छन्नी पहुंची हाल देंखने तो रह गई दंग, बोली ये बर्बादी भाजपा के भ्रष्टाचार की निशानी है

डोंगरगांव। छुरिया हाईस्कूल क्षेत्र के इकलौते सबसे पुराने स्कूल का गौरव प्राप्त है, यही स्कूल पिछले भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार का गवाही दे रहा है। भाजपा शासन में नेताओ और भ्रष्ट अधिकारियों के मिली भगत से किये गए लाखो के मरम्मत कार्य को पिछले दिनों आई आंधी उड़ा ले गई।

कुछ दिनों पूर्व थोड़े से आँधी में 2 वर्ष पूर्व भाजपा शासन में किये गए हाई स्कूल छत मरम्मत कार्य में लगाये गए सीट पूरा का पूरा जमीदोंज हो गया। स्कूल का हाल जानने के लिए जब विधायक छन्नी चन्दू साहू पहुंची तो वह दंग रह गई।

उन्होंने जायजा लेते हुए जल्द ही नए हाई स्कूल भवन का उपयोग पीडब्लूडी व स्कूल के अधिकारियों को आदेश दिया। जिससे बच्चों को कोई भी परेशानी का सामना न करने पड़े व बच्चे सुरक्षित रहे।इस निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सिद्धिक मेमन ,जिला महामंत्री रितेश जैन,स्कूल समिति अध्यक्ष संजीव गुप्त,प्रवक्ता राहुल तिवारी,कांग्रेस नेता चन्दू साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू,जनपद सदस्य देव पन्द्रों ,युकां महासचिव ललित साहू,पार्षद मनोज यादव,सेवादल अध्यक्ष जेसिम कुरैशी, पार्षद मोनू कुंजाम व अन्य मौजूद रहे।