अधिकारियों को सूचित करने के बाद नौ दो ग्यारह हो जाते हैं अवैध मुरूम खनन वाले कौन देता है जानकारी..???

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/ गुंडरदेही।गांव गांव में अवैध रूप से मुरूम खनन का काम जोरो शोरो से चल रहा है, मिली जानकारी के अनुसार अधिकतर दुर्ग जिले के मुरूम माफिया धड्डले से बालोद जिले के आखरी गावों में अवैध मुरूम खनन कर दूसरे जिले में ले जाकर मोटा मुनाफा कमा रहे है वही जब खनन की जानकारी अधिकारियों को दिया जाता है तो थोड़े देर बाद अवैध खनन करने वालो को जानकारी मिल जाता है उसके बाद थोड़े देर में अवैध खनन करने वाले नौ दो ग्यारह हो जाते है आखिर अवैध मुरूम खनन करने वालो को किसका संरक्षण मिल रहा है और कौन दे रहा है इनको जानकारी।

बालोद जिले के डौकीडीह, सीर्री, मचौद, पेंड्री, फुंडा मटेवा, डूडिया, नवागांव कोडेवा, सहित विभिन्न गांवों में अवैध रूप से मुरूम खनन का काम जोरों सोरों से चल रहा है और अवैध खनन कर मुरूम खनन माफिया मोटा मुनाफा कमा रहे है और शासन प्रशासन को चुना लगाकर निकल जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *