जन चौपाल कार्यक्रम के तहत सुमेश सोरी पहुंचे धान खरीदी केंद्र ।

दैनिक बालोद न्यूज़/ प्रदेश भाजपा के आदेश अनुसार मंगलवार को जन चौपाल कार्यक्रम के तहत बालोद जिले के समस्त धान खरीदी व संग्रहण केंद्रों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुच किसानों से चर्चा किया। तो वही डौंडी नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता डौंडी नगर स्थित धान खरीदी केंद्र व ग्राम कोटागांव धान खरीदी केंद्र पहुंच किसानों से मिल केंद्र सरकार की कृषि विधेयक बिल पर पर संवाद कर किसानों को बिल के बारे में जानकारी दिया गया। वही किसानों से रूबरू हो धान बेचने के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जान नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांच कराया गया। इस दौरान समिति प्रबंधक व किसानों ने अध्यक्ष को बताया कि कि धान खरीदी केंद्र में खरीदी की गई धान अधिक इकट्ठा होने से जगह का अभाव होने लगा है। वही अचानक बारिश होने पर इस जगह में पानी से धान को बचाने पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जिसे देखते हुए जल्द धान उठाव कराने की जरूरत है। इसपर सोरी द्वारा नायब तहसीलदार विनय देवांगन से पर्याप्त त्रिपाल व्यवस्था व धान उठाओ कराने कराने को लेकर चर्चा किया गया। जिसपर नायब तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर जल्द धान उठाओ कराने पर जोर दिया।

इस मौके पर डौण्डी नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी के साथ डौण्डी नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुपेश नायक, डौण्डी भाजपा महामंत्री रामनारायण धनकर, आत्माराम, अजय चौहान, बहादुर पुरेंद्र मौजूद रहें।