विदाई से पहले दुल्हन निकली कोरोना पॉजीटिव
बगैर विदाई के वापस लौटी बारात, दूल्हा अपने घर तो दुल्हन मायके में होम आइसोलेट
दैनिक बालोद न्यूज़/विदाई से पहले दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने से हड़कंप मच गया। मामला सतना जिले से करीब 55 किलोमीटर दूर रामनगर का है।
दुल्हन की रिपोर्ट पाजिटिव आते ही बारात को बगैर दुल्हन की विदाई कराए लौटना पड़ा। दुल्हन अपने मायके और दुल्हन अपने गांव पोंडी में होम आइसोलेट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दुल्हन के घर पर कोविड-19 की नोटिस चस्पा कर दी है।