गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू का भव्य स्वागत,, कुपोषित सरकार के खिलाफ युवा हुंकार का आगाज़ – पंकज चौधरी
दैनिक बालोद न्यूज/ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवीन प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का एक दिवसीय प्रवास है।
युवा मोर्चा नेता पंकज चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत नही बल्कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार के कुनीतियों गुंडरदेही विधानसभा के ग़ैरयोजना कार्यशैली के खिलाफ का आवाज़ है । जिसकी शुरुआत जिले के गुंडरदेही विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा शुरुआत की जायेगी। भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू का स्वागत खप्पड़वाड़ा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत कर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रथम अध्यक्ष स्व. ताराचंद साहू के मूर्ति पर माल्यार्पण करते गुंडरदेही के अर्जुन्दा चौक में शहीद वीर नारायण सिंह से वाहन रैली कर धमतरी चौक में स्वत्रंत्रता सेनानी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। फिर बालोद शहर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे ।