यहां हुआ हादसा…?

बालोद।जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र स्थित गुंडरदेही से लगे बघमरा व चिचलगोंदी पुल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोहन यदु नाम व्यक्ति की मौत।

यूट्यूब पर देखे पूरी खबर

जानकारी के अनुसार मृतक 65 वर्षीय मोहन यदु ग्राम चिचलगोंदी का रहने वाला था। जो अपने साथी दुखहरन यादव 65 वर्षीय के साथ अलग अलग साईकिल अपने अपने गांव जा रहा था। इसी बीच गुंडरदेही से लगे बघ मरा व चिचल गोंदी पुल में मोहन यदु अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गिर गया। अपने साथी को सड़क पर गिरा देख हाथ पकड़ खिचने लगा तो सिर कुचला देख उन्हें भी चक्कर आ गया। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही भेज उनका ईलाज कराया जा रहा है। वही घटनास्थल गुंडरदेही थाना से लगे होने व थाना क्षेत्र अर्जुन्दा होने के चलते मौके पर दोनों थाना प्रभारी पहुँच मृतक का पंचनामा कार्यवाही कर अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गए है।