ब्रेकिंग न्यूज़- पोंडी की महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, परिजनों ने इस तरह से दिया है बयान, पढ़िए पूरी खबर

बालोद। बालोद दुर्ग रेलवे लाइन पर ग्राम पड़की भाट के आगे शुक्रवार को सुबह एक महिला की कटी हुई लाश मिली थी। सुबह तो इसकी पहचान नहीं हो पाई थी लेकिन जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो शिनाख्त हो गई। महिला की पहचान ग्राम पोंडी की रहने वाली सोहद्रा बाई साहू पति भारत साहू उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। पति ही घर में पत्नी के गायब होने पर ढूंढते ढूंढते घटनास्थल पर पहुंचे तो साड़ी से उन्होंने पहचान लिया, यह तो उनकी पत्नी है। चेहरा भी डैमेज हो गया था। पुलिस ने दैनिक बालोद न्यूज को बताया कि प्रारंभिक पूछताछ व बयानों में परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति लगभग 10 साल से ठीक नहीं थी। वह घर से अक्सर गायब हो जाती थी। कई बार उसे ढूंढ कर लाते थे। बीती रात को 12 बजे के बाद वह घर से निकल गई थी। सुबह जब लोग सो कर उठे तो घर में नहीं थी। इसके पहले भी वह एक बार कई दिनों के लिए गायब हो गई थी। जो ताल गांव के जंगल में मिली थी। परिजन उसका इलाज भी करवा रहे थे। लड़का बीरबल साहू बीएसएफ का जवान भी है। घर में पति बहू व दो नाती नातिन सहित रहती थी। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की विवेचना में जुट गई है।