ब्रेकिंग न्यूज़- 72 घंटे बाद मिली झरने में बहे झम्मन की लाश, देखिए तस्वीरें और वीडियो, कैसे ढूंढ निकाला पुलिस व प्रशासन ने

देखिये वीडियो कैसे मिला शव

बालोद/ कांकेर। कांकेर जिले के एक जलप्रपात में रविवार को बालोद जिले के बालोद ब्लॉक से ग्राम पीपरछेड़ी का रहने वाला 45 वर्षीय झम्मन लाल साहू बह गया था। जिसकी लाश बुधवार को 72 घंटे बाद 3:15 बजे बरामद की गई।

जानकारी के मुताबिक लाश पत्थरों के बीच फंसी हुई थी। जिससे ढूंढने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

3 दिन बाद लाश बरामद हुई है। चट्टानों के बीच लाश इस कदर फसी हुई थी कि इसे निकालना भी बहुत मुश्किल हो रहा था काफी प्रयास करने के बाद लाश बाहर निकाली जा सके और तलाश पूरी हुई। बता दें कि रविवार को पीपर छेड़ी से झम्मन लाल साहू अपने दोस्तों के साथ इस जलप्रपात में पिकनिक मनाने के लिए आए थे।

इस दौरान ऊंचाई में नहाने के लिए उतरते समय उनका पैर फिसल गया था। जिससे वे झरने में बह गए थे। लगातार पुलिस प्रशासन, स्पेशल टीम खोजबीन कर रही थी अब जाकर लाश बरामद हुई है।