3 दिन बाद भी पता नहीं चला झरने में बहे झम्मन का ,पुलिस और परिजन कर रहे तलाश

लापता झम्मन साहू

बालोद। ग्राम पीपरछेड़ी के रहने वाले झम्मन लाल साहू 47 का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वह अपने दोस्तों के साथ 3 दिन पहले कांकेर के एक जलप्रपात में घूमने के लिए गए थे। जहां ऊंचाई पर नहाने के लिए उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे बह गए। 3 दिन बाद भी उनका अब तक कुछ पता नहीं चला पाया है। परिजन सहित पुलिस भी परेशान है।

रायपुर से भी विशेष टीम बुलाई गई है। गोताखोरों के अलावा स्पेशल टीम गहरे पानी में जाकर तलाशी कर रही है। लेकिन कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ज्ञात हो कि पिकनिक मनाने के लिए 10 ग्रामीण कांकेर गए हुए थे। मलाज कुंड जल प्रपात में यह घटना हुई है। कांकेर पुलिस सहित पूरा अमला लापता झम्मन लाल की खोजबीन में जुटा हुआ है।