बड़ी खबर- कोरोना 81- कहां कहां से हैं मरीज पढ़िए पूरी खबर, पशु विभाग के उपसंचालक सहित अन्य विभाग के कर्मचारी हुए शिकार, जिला अस्पताल में 5 सितंबर को बंद रहेगी ओपीडी

बालोद। जिले में आज एक साथ 81 कोरोना मरीज मिलें जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। स्वास्थ विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। पशु विभाग का उपसंचालक भी पॉजिटिव पाया गया है। जो राजनांदगांव से आना-जाना करते थे। दैनिक बालोद न्यूज़ की पड़ताल में यह बातें सामने आई कि बालोद शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों से कोरोना के नए मरीज मिले हैं। बढ़ते कोरोना केस के कारण बालोद जिला अस्पताल की ओपीडी को भी 5 सितंबर को बंद रखा जाएगा। इस संबंध में सिविल सर्जन ने भी आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि 4 सितंबर को एक स्टाफ नर्स, एक ओटी अटेंडेंट, एक वार्ड ब्वाय पॉजिटिव आ गया है। जो जिला अस्पताल में ड्यूटी करते हैं। पूर्व में जिला अस्पताल में 1 डॉक्टर, 3 स्टाफ नर्स व एक मितानिन पॉजिटिव आ चुके हैं। जो रायपुर व कोविड-19 अस्पताल बालोद में भर्ती हैं। जिला अस्पताल में अधिक स्टाफ संक्रमित हैं जिसके कारण अस्पताल की ओपीडी को 5 सितंबर शनिवार को बंद किया जाएगा। इस दौरान पूरे अस्पताल में सैनिटाइज किया जाएगा।
इमरजेंसी चालू रहेगी तो वहीं मिले हुए मरीजों में डौंडीलोहारा, गुंडरदेही खेरथा बाजार, डौंडी खल्लारी, गुंडरदेही गिधवा, जुंगेरा बालोद, परसदा गुंडरदेही, वार्ड 4 दल्ली राजहरा, पांडे पारा बालोद, वार्ड दो दल्ली राजहरा, चंदन बिरही गुंडरदेही, वार्ड 1 दल्ली राजहरा, लिमउ डीह डौंडी, देवरी बंगला, पलारी, भीम पुरी, धनगांव डौंडीलोहारा,फरद फोड़, गंधारी, संबलपुर, पेरपार, चिटौद, कनेरी, भरदा, गुरेदा, गुरूर शामिल हैं।