ब्रेकिंग न्यूज़- विभिन्न थानों में दर्ज लूट, डकैती ,चोरी के मामलों में 5 साल से फरार वारंटी को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में नागपुर से किया गिरफ्तार

बालोद। बालोद जिला पुलिस ने महाराष्ट्र नागपुर से लूट डकैती चोरी सहित अन्य अपराधों में संलिप्त फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने फिल्मी अंदाज से टीम बनाकर गिरफ्तारी की है तो उक्त आरोपी 5 सालों से फरार था। फरार वारंटी को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके तहत एक आरोपी कृष्णा बारले 28 निवासी फ़रडफोड़ देवरी को गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी दिनेश सिन्हा ने बताया थाना प्रभारी सुरेगांव अमित तिवारी के नेतृत्व में एक टीम नागपुर भेजी गई थी। आरोपी ने अहिबरन नवागांव के मनोज पटेल से 20 जनवरी 2016 को ₹43000 की लूटपाट की थी घटना में अन्य आरोपी पहले पकड़े गए थे। लेकिन कृष्णा फरार था। जिस पर कोर्ट ने वारंट जारी किया था। इसी तरह कृष्णा के खिलाफ चोरी लूट मारपीट सहित अन्य अपराधों के केस भी बालोद, देवरी अर्जुन्दा व अन्य थाने में दर्ज है।