जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 20 मई को
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 50 हजार रूपए का पुरस्कार
दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।संस्कृति विभाग द्वारा विकासखंड व नगरीय निकाय स्तर के विजेता रामायण मंडलियों के मध्य जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई 2023 को शाम 4 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में किया जाएगा। शासन द्वारा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।