छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन गुंडरदेही के पदाधिकारी समर्थन मांगने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कुँवर सिंह निषाद के पास

कर्मचारियो ने निकाली बाइक रैली गुंडरदेही से लेकर विधायक निवास अर्जुन्दा तक

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/ गुंडरदेही। आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक गुंडरदेही बालोद जिला में अनिश्चत कालीन हड़ताल व आंदोलन का आठवां दिन में ब्लाक संयोजक वेद प्रकाश यदु व गुंडरदेही ब्लाक पर्यवेक्षक जिला प्रतिनिधि घनश्याम पुरी जिलाध्यक्ष के उपस्थिति पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना के एवं राज्य गीत के साथ महासंग्राम का आरंभ किया गया फेडरेशन के प्रमुख मांग केंद्र के समान 34%डी ए तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप एचआरए भत्ता देने के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे । उसके बाद 200 कर्मचारी अधिकारी के द्वारा बाइक रैली निकाली गई जो गुंडरदेही धरना स्थल से लेकर विधायक निवास अर्जुन्दा पहुँचकर फेडरेशन के सभी पदाधिकारी व समस्त कर्मचारी अधिकारी अपने जायज मांग के लिए ज्ञापन सौपा।

विधायक से निवेदन कर अपने मांगों को लिखित पत्र द्वारा मुख्यमंत्री के पास रखने का आग्रह किया

उसके पश्चात सरल स्वाभाव के कुँवर सिंह निषाद विधायक जी के द्वारा तत्काल पत्र जारी कर सभी कर्मचारी अधिकरियों को अस्वाशन दिलाया और कहा कि जल्द ही आप सभी का मांग पूरा किया जायगा उसके पश्चात सभी कर्मचारी अधिकारी धरना स्थल पर आकर कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा धरना प्रदर्शन को संबोधित किया गया।साथ ही बहुत सुंदर तरीके से मंच का संचालन डॉ बुसरा परवीन ने किया और आंदोलन में प्रमुख रूप से देवेंद्र हरमुख जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन,डी एस भारद्वाज प्रांताध्यक्ष सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, अभिलाषा मिश्रा,विनोद जैसवार छ ग स्वास्थय मैदानी कर्मचारी संघ ..,सी के बारषागड़े,रवि वर्मा,मनेश सोनी, जी,एच् के मधुकर , कुंदन साहू आर एच ओ संघ , नरेंद्र अग्रवाल राजस्व निरीक्षक यशवंत साहू अनुसुइया देवांगन डी आर देवांगन हबलाल बोरकर जीवन लाल पटेल मकसूदन यादव गोकुल यादव शैलेन्द्र ठाकुर गिरवर लाल निर्मल राम निवास साहू चंद्रकांता ठाकुर,शु ,प्रभा ठाकुर,, अर्जुन सिंह तारम, अर्जुन सिंग मंडावी, अविनाश यादव ,चंद्रशेखर गौतम, जे आर साहू,एस आर रंगारी, सोमन तारम ,मोकेस्वर हिरवानी जी, प्रतिभा त्रिपाठी,भरद्वाज टंडन ,संजय शुक्ला,विजय शंकर साहू,मनीष कुमार जांगडे,भवानी साहू,,अजय नामदेव ,धर्मेंद्र साहू, ,चन्द्र शेखर गौतम ,खेमराज साहू , छबिलाल साहू,अविनाश यादव,यशवंत देवांगन,अनिल सोनी,रोशन प्रजापति स्वास्थय विभाग,द्रोण कुमार सार्वा,गजानंद साहू.सभी पदाधिकारीगण इस महासंग्राम में शामिल हुए इसके साथ ही अंतिम में राष्ट्रगान के साथ आठवाँ दिन का आंदोलन सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *