मुख्यमंत्री पर टीका टिप्पणी करने वाली भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को नैतिक शास्त्र व भाषा विज्ञान की पुस्तक भेंट करेंगे- विभा साहू

एक पुरंदेश्वरी के बद्दुआ पर भारी है छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों की दुआ –

दैनिक बालोद न्यूज़/प्रेम प्रकाश साहू/राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्रीमती विभा साहू ने भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सर के हजारों टुकड़े हो जाने वाले बयान की कटु आलोचना और कटु निंदा करते हुए कहा एक तरफ तो आज देश भर और राज्य के लाखों लोग छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दुआएं कर रहे है वही 15 साल तक छत्तीसगढ़ में कुशासन करने वाले भाजपा और उनकी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी श्री बघेल को बद्दुआ दे रहे ।

श्रीमती साहू ने कहा भाजपा और उसकी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के राजनीति का स्तर इतना गिरा देंगी यह कल्पना से भी परे है

उन्होंने कहा पहले पुरंदेश्वरी ने थूक जैसे अमर्यादित भाषा का उपयोग किया अब कुछ नहीं सूझा तो श्री बघेल के सर के हज़ार टुकड़े होने का बयान दे रही है। लेकिन पुन्देश्वरी यह मत भूले जिसके सर पर छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है उसके सर के टुकड़े नहीं बल्कि हमेशा गर्व से ऊंचा रहेगा। उसी का परिणाम है की इंडिया टुडे के सर्वे में भूपेश बघेल को देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर देशवाशियों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। डी पुरंदेश्वरी ने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपने मानसिक दिवलियापन का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ियो के मान सम्मान को ठेस पहुँचाया है।

श्रीमती साहू ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वेरी को सलाह दी है कि

वो साधु संतो का प्रवचन सुने, वेद पुराण, भागवत गीता, नैतिक शास्त्र व भाषा विज्ञान का अध्यन करे और अपनी भाषा को सुधारे। श्रीमती विभा साहू ने जल्द ही श्रीमती डी पुरंदेश्वेरी को नैतिक शास्त्र और भाषा विज्ञान की पुस्तक भेंट करने का निर्णय लिया है। डी पुरंदेश्वेरी के बेलगाम शब्द छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता के विरुध्द है। जिसके लिए वो छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ की जनता से माफ़ी माँगे।भाजपा कितने भी साम दाम दंड भेद की नीति अपना ले किसान पुत्र भूपेश बघेल अजेय योद्धा की तरह भाजपा को पराजित करते रहेंगे और छत्तीसगढ़ियों की सेवा करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *