भाजपा मंडल गुंडरदेही व युवा मोर्चा के द्वारा पेट्रोल डीजल के रेट कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया

केंद्र सरकार के द्वारा जो निर्णय लिया गया है। वह देश की जनता के लिए वरदान है।

दैनिक बालोद न्यूज/चन्दन पटेल/गुंडरदेही।भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी के निर्देशन में गुंडरदेही भाजपा मंडल व गुंडरदेही युवा मोर्चा के द्वारा पेट्रोल और डीजल के रेट कम करने के लिए पेट्रोल पंप में जाकर नारे लगाते हुए केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी ने बताया मुझे ऐसा प्रधानमंत्री जो जनता के हित के लिए काम करता हैं। मुझे व मेरे देश की जनता को गर्व होता है ऐसा प्रधानमंत्री पाकर। मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में उत्पादन शुल्क काम करके देश की जनता के लिए अच्छा काम किए है। मैं और पूरा देश उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

युवा मार्च मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा ने बताया कि

देश की जनता के लिए केंद्र सरकार के द्वारा जो निर्णय लिया गया है वह देश की जनता के लिए वरदान है। एक तरफ देश की जनता बढ़ती मंहगाई से परेशान है। जिसमे मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल रसोई गैस व अन्य उत्पादकों में उत्पादन शुल्क काम किया गया है। जिससे देश की जनता में खुशहाली दिखाई दे रही है। मैं और पूरा देश प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते है।
और मैं राज्य सरकार को देश की जनता की भलाई के लिए वेट कम करने के लिए आग्रह करता हु।
जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकाराम निषाद, हेमंत साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, जिला भाजपा कार्यकारणी सदस्य सौरभ चोपड़ा, दिलीप कुलहाड़े बीरेंद्र साहू, रोमन सोनकर, नेमलाल यादव, हेमंत सोनकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *