बिग ब्रेकिंग न्यूज़-जवानों से भरे बस नक्सलियों ने उड़ा दिया, तीन जवान शहीद
दैनिक बालोद न्यूज/नारायणपुर।एक बड़ी नक्सली हमले की खबर है। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। इस घटना में 3 जवान शहीद हो गये हैं, जबकि आधा दर्जन जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है।
डीजीपी ने इस घटना की पुष्टि कर दी है, बस में ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच ये ब्लास्ट हुआ है। जहां ये ब्लास्ट हुआ है, वो घना जंगल है। कहा जा रहा है कि बस में करीब 40 से 50 जवान सवार थे। धौड़ाई और पल्लीनार के बीच यह विस्फोट हुआ है। जवानों की बस कड़ेनार से कन्हार गांव बस लौट रही थी।। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 3 जवान के शहीद होने की खबर आयी है, लेकिन जवानों की शहादत की संख्या और भी बढ़ सकती है।