फेसबुक में आईडी बनाकर लोगों को लुटने वाले विदेशी दिल्ली से गिरफ्तार
दैनिक बालोद न्यूज/रायपुर।फेसबुक में फर्जी आई डी बनाकर महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाला अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से रायपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
फेसबुक एवं व्हाट्सएप के माध्यम से चेट कर धीरे – धीरे महिला का विश्वास व मोबाईल नंबर प्राप्त कर 5 लाख की ठगी किया। प्रार्थिया से 5,00,000/- रूपये की राशि अलग – अलग खातों में मंगा कर ठगी किया।

गिरफ्तार आरोपी – इग्नातुस चुकवजेक्वउ नौरूका पिता पाल नौरूका उम्र 35 साल निवासी 102 एगडे यूकेवु एनाम अनाम्बरा नाइजीरिया हाल पता – बी/100 भरत विहार ककरोला थाना द्वारका मार्ग द्वारका नई दिल्ली।