मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी श्री रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

रायपुर।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है रविन्द्र भेंडिया महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के पति हैं। रविन्द्र भेंडिया का बीती रात 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेंडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वर्गीय रविन्द्र भेड़िया का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पीपरछेड़ी, जिला बालोद में आज 5 अक्टूबर को किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *