बालोद जिले में मिलें रिकॉर्ड तोड़ कोरोना के मरीज, कहां-कहां से हैं आज कोरोना के शिकार, पढ़िए पूरी खबर
बालोद। बालोद जिले में आज 116 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। तो वहीं अब कुल आंकड़ा 1370 हो गया है। सबसे ज्यादा गुंडरदेही ब्लॉक में 47 मरीज मिले। आज प्रमुख रूप से बालोद शहर में जवाहर मार्केट से दो कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल बालोद,जेल कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, आमापारा ,पुलिस क्वार्टर सिवनी, ग्राम सिवनी से मरीज मिले हैं। झलमला, पाकुरभाट से भी एक मरीज मिला है। गुंडरदेही ब्लॉक में स्थानीय गुंडरदेही नगर से भी कई मरीज मिले हैं तो इस ब्लॉक से रेहची, तवेरा, बघमरा, खर्रा, खुरसुनी, कलंगपुर, मटिया, खुटेरी, भांठागांव बी, बिरेतरा, चंदन बिरही,इरागुड़ा, परसाही, भरदा कला, परना सीएचसी गुंडरदेही अस्पताल से मरीज मिले हैं। इसी तरह डौंडी लोहारा क्षेत्र में जेवर तला, मुड़ खुसरा,राजापारा डौंडी लोहारा, वार्ड 3 लोहारा, वार्ड 9 लोहारा, अंडी वार्ड 13, संजारी, आतर गांव, गंजई डीह, गुरुर ब्लॉक में कनेरी, धनोरा बटालियन, डोकला, धनोरा से मरीज मिलें।