सुरक्षा की अनदेखी- बीपीएम के बाद अब अस्पताल का काउंसलर निकला कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप

बालोद/गुंडरदेही। गुंडरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दिनों वहां पदस्थ एक बीपीएम कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब एक और कर्मचारी कोरोना का शिकार हो गया है। जिसकी पुष्टि कुछ देर पहले ही हुई है। उक्त कर्मचारी अस्पताल के एक विभाग में काउंसलर के रूप में पदस्थ है। गुंडरदेही ब्लॉक में आज दो कोरोना के केस मिले। पहला केस 25 साल के मजदूर युवक परस तराई से निकला था। तो अब दूसरा केस गुंडरदेही अस्पताल का कर्मचारी है अस्पताल में दोबारा केस मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है वही सुरक्षा की अनदेखी को लेकर सवाल भी उठाया जा रहा है।