भारतीय जनता पार्टी द्वारा शारदा वाटिका गुण्डरदेही में विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें गुण्डरदेही विधानसभा अन्तर्गत गुण्डरदेही मंडल, अर्जुंदा मण्डल , खेरथा मंडल एवम बालोद जिला सहित प्रदेश स्तर के व्यापारी एवम भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव लालचंद बाफना, सीजी चेंबर ऑफ कामर्स पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद जुनानी, जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन, ज़िला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, भाजपा नेता नरेश यदु, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन जैन, अश्वनी यादव, फिल्म स्टार पवन गांधी, नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर, सौरभ चोपड़ा, सहित तीनो मंडल के व्यापारी एवम भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव लालचंद बाफना ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया, घर घर शौचालय बनाए, हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाया, महिलाओं को उज्जवला गैस प्रदान किए। इसके साथ ही देशवासियों को सैकड़ों सौगात दिए है। भारत देश वैभव शाली देश है, मोदी जी नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू ने कहा बीते पांच सालों में काग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ की जनता को केवल लूटने का काम किया था। घोटालेबाज और भ्रष्ट सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता ने करारा जवाब दिया है। वहीं भाजपा सरकार ने चुनाव जीतते ही छत्तीसगढ़ वासियों को मोदी की गारंटी के तहत किए गए वायदे को पुरा किया है। लोकसभा चुनाव में कांकेर लोकसभा सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग को विजयी दिलाकर देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद जुनानी ने कहा देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेसियों ने व्यापारियों को कालाबाजारी, लुटेरा सहित अनेक तरह के नाम देते थे। वहीं जब देश मोदी जी को सरकार आई तो उन्होंने देश में जीएसटी लागू कर व्यापारियों का सम्मान बढ़ाया है, अब व्यापारी को कोई लुटेरा नहीं बोलता, व्यापारी सम्मान के साथ अपना व्यापार कर रहे हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा मोदी जी गरीबों को दुख सुख, विदेश नीतियों, व्यापार को समझने वाला प्रधानमंत्री है। देश की सनातन धर्म, संस्कृति को बचाने के लिए, और मोदी जी 2047 तक विकसित भारत का संकल्प को पुरा करने के लिए कांकेर लोकसभा सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग को विजयी दिलाकर मोदी जी को तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे।
पूर्व विधायक विरेंद्र साहू ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी के तहत किए गए वायदे को पुरा कर छत्तीसगढ़ के किसान, महिलाओं सहित युवाओं को एक नई सौगात दी है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने किसानो को 2 साल का बोनस, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 12000 रुपए सालाना, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 3100 रुपए धान की समर्थन मूल्य देकर मोदी की गारंटी को पूरा किया है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में देश की इस बार फिर मोदी सरकार चाह रही है। देश की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आतुर है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासमुंद सांसद चंदूलाल साहू , सुंदरानी पूर्व विधायक, लाभचंद बाफना व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक,पवन साहू जिला भाजपा अध्यक्ष ,प्रीतम साहू पूर्व विधायक ,वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक चेमन देशमुख जिला महामंत्री, लेख राम साहू पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ,नरेश यदु ,ठाकुर रामचंद्राकार ,जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ,संध्या भारद्वाज, जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू, प्रमोद जैन प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ, सुरेश सोनी ,थानमल जैन ,अश्विनी यादव, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ,मोहन जैन पवन सोनबरसा ,प्रकाश चावड़ा , शिव धर्मगुडे, मोहम्मद आरिफ खान, मदन साहू ,हीरा गांधी, कमलेश पांडे, प्रमुख लोगो में जितेंद्र साहू पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ,लक्ष्मी नारायण सिंहा ,प्रकाश जैन, विकास जैन ,जसवंत सिन्हा, मोहन निषाद विजय सोनकर, संतोष नेताम ,जयंत भंडेकर ,सौरभ जैन ,मोती ठाकुर ,धर्मेंद्र साहू ,शशि साहू ,चेतन साहू ,केशव साहू, देव कुमार साहू, रोशन अमृत, देवनारायण सिंहा,अरविंद सुराना,कमल तातेड,अनूप देशमुख ,अनूप नामदेव,गगन जैन,नमन जैन, बंसी सोनकर,सुंदर सोनकर,
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी जसवंत डडसेना सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान नगर के समस्त व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।