बड़ी खबर- दल्ली में गुंडागर्दी, सब्जी विक्रेता पर प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। दल्ली राजहरा पुलिस ने एक सब्जी विक्रेता व उनके दो दोस्तों पर प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी शेखर निर्मलकर, नवीन ठाकुर,युसूफ खान, शंकर के खिलाफ प्रार्थी संतु राम ने मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने 307, 34 का केस दर्ज किया था। आरोपियों ने मिलकर संतु सहित उनके दोस्त की पिटाई कर दी थी। इस दौरान धारदार वस्तु सीजर ब्लेड निकाल कर संतु के दोस्त रवि निषाद के ऊपर भी प्राण घातक वार किया गया था। घटना में संतु सहित तीन लोग घायल हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दूसरे दिन ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना राजहरा के कैलाश होटल के सामने रात में हुई थी।