अंग्रेजी माध्यम में 78 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण हुए आयुष जैन

डोंगरगांव। स्थानीय अंग्रेजी माध्यम यूनियन स्कूल की कक्षा दसवीं के छात्र आयुष जैन ने 78 फीसदी अंक के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। उन्हें चार विषय हिंदी इंग्लिश मेथमेटेटिक्स और सोशल साइंस में विशेष योग्यता हासिल हुई है। आयुष वरिष्ठ पत्रकार धन्यकुमार जैन का पुत्र हैं। आयुष की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक दलेश्वर साहू नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा निषाद उपाध्यक्ष ललित लोढा पूर्व अध्यक्ष संध्या साहू जनपद उपाध्यक्ष सुयश नाहटा मंडल भाजपा अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता पार्षद रानी यदु दीपक देवांगन किशोर बोहरा रवि शुक्ला आदि ने बधाई दिए हैं।