स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ ने समयमान वेतनमान के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

बालोद। ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजकों की 10वर्ष,20वर्ष एवं 30 वर्ष हो चुके कर्मचारियों को समयमान वेतनमान देने का नियम है तथा 1 वर्ष पूर्व इस सम्बंध में संचालक महोदय द्वारा समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेशित भी किया गया था।लेकिन कई बार पत्राचार करने के बाद भी आज तक इसका लाभ कर्मचारियों को नही मिला हैं।कोरोना वारियर्स कहलाने वाले हेल्थ वर्कर जो दिन रात अपनी जान जोखिम में डाल कर अपनी सेवाएं जनता को दे रही हैं उसके बाद भी उनका अधिकार उनको नही मिल रहा कई कर्मचारी रिटायर भी हो गए है और इसी वजह से पेंशन के लिए वृद्धावस्था में बाबू और अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं।जिससे कि कर्मचारियों में कार्य के प्रति उदासीनता आती हैं।इसलिए स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से गुहार लगाई है।ताकि किसी प्रकार की आंदोलन की स्थिति निर्मित न हो।

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पदाधिकारीगण


ज्ञापन देने के लिए बालोद जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुन्दन साहू,गुंडरदेही ब्लॉक के कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू,सह सचिव यशवंत साहू एवं किशोर साहू उपस्थित थे।