दो नए इस जिले का सौगात देने पहुंचेंगे 02 व 03 सितम्बर को भूपेश बघेल मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रोड़ शो के माध्यम से आम जनों के बीच पहुंचेंगे
दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ राज्य के दो नए जिले 02 सितम्बर को मोहला मानपुर चौकी जिला और 03 सितंबर को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला पूर्ण रूप से असित्व में आ जायेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दोनों जिलों के सौगात देने पहुंचेंगे। मोहला मानपुर चौकी की आबादी 2 लाख 83 हजार 947 हैं वहीं क्षेत्रफल हेक्टेयर में 2 लाख 14 हजार 668 है तों वही खैरागढ़ छुईखदान गंडई की आबादी 3 लाख 68 हजार 444 होगा । क्षेत्रफल हेक्टेयर में 1 लाख 55 हजार 197 हैं। राजनांदगांव जिले से दो नये जिला असित्व में आने से आबादी 8 लाख 84 हजार 742 बच जाएगा तो वहीं क्षेत्रफ़ल में हेक्टेयर 2 लाख 71 हजार 932 बचेगा। वही राजनांदगांव के नौ विकासखंड वाले जिले में अब सिर्फ राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ व छूरिया विकासखंड बचेंगे।
जिले के लोकार्पण की तैयारी में जोर शोर से जुटे
दोनों जिलों का लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचेंगे जिसकी तैयारी जोरों पर है मुख्यमंत्री आम जनों से रोड़ शो के माध्यम आम जनों के बीच में पहुंचेंगे नया जिला का शुभारंभ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन करके किया जायेगा। वही आम नागरिक नये जिले के अस्तित्व का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अब लंबे दुरी तय करके जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा।