गायत्री मंदिर में सावन मास में रामायण पाठ का आयोजन

लगातार सातवें वर्ष हो रहा आयोजन 

दैनिक बालोद न्यूज/डोंगरगांव।नगर के प्रतिष्ठित श्री गायत्री मंदिर में पवित्र श्रावण मास में प्रतिदिन रामायण पाठ एवं भजन कीर्तन का कार्यक्रम लगातार जारी है। लगातार सातवें वर्ष हो रहे इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
वेद पुराणों में श्रावण मास को शिव भक्ति के लिए सबसे बढिय़ा और पवित्र महिना माना जाता है। श्रावण माह भगवान भोलेशंकर को सबसे प्रिय है। इस माह में मनुष्य जो भी साधना, आराधना, पूजा पाठ करता है, वह फलीभूत होता है और उसका सर्वाधिक लाभ श्रद्धालुजनों को मिलता है। महिलाओं खासकर कुंवारी कन्यायें श्रावण मास में सोमवार का व्रत रख शिव भगवान से अपने लिये उनके ही समान वर की मांग करती हैं। इस मास में भजन कीर्तन और भक्तिभाव का अलग ही फायदा वेद पुराणों में बताया गया है।


इसी तारतम्य में महिला मंडली द्वारा प्रतिदिन दोप. 4 बजे से रामायण पाठ, श्रावणी पर्व कथा, मासपरायण व भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान आज महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से शांति सोनी, हीरामणी गुप्ता, सीता गुप्ता, शशि गुप्ता, आशा महाजन, जयंत्री रावटे, चंदा यादव, भेषकुमारी साहू, हेमा राठौर, बिमला बाई, मानबाई, प्रिया सिन्हा, ज्योति, गंगा, बग्गा शर्मा, चंद्रकांति साहू, उत्तरा ठाकुर, थापोबाई, मंजू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *