राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक श्री राम जानकी बड़े मंदिर गुंडरदेही में संपन्न हुआ

2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष गुंडरदेही में मनाए जाने व उसकी तैयारी के संबंध

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक श्री राम जानकी बड़े मंदिर गुंडरदेही में रखा गया था। बैठक में आगामी माह 2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष गुंडरदेही में मनाए जाने व उसकी तैयारी के संबंध में विचार विमर्श व कार्यकर्ताओ को उनके कर्त्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओ ने सबसे पहले जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा हिंदुत्व हमारी संस्कृति है। इस वर्ष हिंदू नववर्ष को पूरे उलाश के साथ मनाएंगे।

साथ ही होली मिलन कार्यक्रम किया गया जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओ ने नगाड़ा बजाए और फाग गीत गाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाए। जिसमे निर्मल साहू, विनोद साहू, गोविंद साहू, पंकज चौधरी, केशव राम साहू, कमलेश पांडे, कौशल जांगडे, कुंजबिहारी, घनानंद साहू , विक्रम साहू, श्रीकांत वर्मा, हेमंत साहू, निलेश देशमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *