शून्य लागत पर प्राकृतिक खेती के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु लाइव उद्बोधन को सुना व देखा गया

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल व जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार व जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू के आदेशानुसार भाजपा मण्डल अध्यक्ष गुंडरदेही दुष्यन्त कुमार सोनवानी के दिशानिर्देश पर किसान मोर्चा भाजपा मण्डल गुंडरदेही द्वारा शून्य लागत पर प्राकृतिक खेती कार्यक्रम का प्रसारण गुंडरदेही भाजपा कार्यालय में लाइव दिखाया गया। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को शून्य लागत पर प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी , किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष टीकाराम निषाद, मण्डल महामन्त्री सेवक महिपाल, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्रकार, मण्डल उपाध्यक्ष व पार्षद हरीश निषाद, मण्डल उपाध्यक्ष कुलदीप साहू, सौरभ चोपड़ा जिला कार्यकारणी सदस्य, पार्षदगण संतोष नेताम , रामकृष्ण सोनकर , कोमल सोनकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही, जिला संयोजक सुरेश सोनी, धर्मंद्र साहू , मण्डल महामन्त्री किसान मोर्चा मोहित सिन्हा, तोमन साहू कोषाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को देखा व सुना गया और वीडियो के माध्यम से किसानों तक प्रधानमंत्री के बातो को पहुंचाया गया।