नाला के पास मिला भ्रूण, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बालोद। जिले के रनचिरई पुलिस ने भ्रूण हत्या के एक मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बरबसपुर नाला के पास एक 9 महीने का भ्रूण पड़ा हुआ था। जिसकी छानबीन की जा रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिसके बाद अब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है वहीं ग्रामीणों को भी सूचना जारी करके इस बारे में पतासाजी में लगा दिया गया है। मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है। लेकिन पता नही चला है कि यह भ्रूण किसने फेका होगा? किसने इसे और क्यों फेंका होगा? अंदाजा है कि नाजायज संबंध छिपाने किसी ने यह नीच हरकत की होगी।