जिंदगी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर चलाया 80 किलोमीटर सायकल

80 किलोमीटर सायकल चलाकर लोगों को स्वास्थ्य, खुश रहने ओर लोगों की मदद करने का दिया संदेश

दैनिक बालोद न्यूज/डोंगरगांव। क्षेत्र के ग्राम पथर्री में रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग ने लोगों को संदेश देने के लिए अपने 80 वर्ष पूर्ण होने पर 80 किलोमीटर सायकल चलाकर लोगों को जागरूकता, शांती एवं स्वस्थ्य शरीर का परियच देने के लिए अपना जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। ग्राम पथर्री के निवासी कन्हैय्यालाल खोब्रागढ़े ने 11 मार्च 2021 को 80 वर्ष पूर्ण होने पर अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया और पथर्री से राजनांदगांव लगभग 40 किलोमीटर तथा राजनांदगांव से वापस अपने ग्राम पथर्री सायकल चलाकर पहुंचे।


80 वर्षीय कन्हैय्या लाल खोब्रागढ़े ने बताया कि

उनके घर में गाड़ी होने के बाद भी वे ज्यादातर सायकल का ही उपयोग करते है केवल दूसरे शहर जाने के लिए ही उसका उपयोग करते है आसपास गांव जाने के लिए केवल सायकल का ही उपयोग करते है। उन्होने आगे बताया कि वे 11 मार्च को 80 साल के हो गये है और जहां लोग आज मोटर सायकल और चारपहिया वाहनों के आदी हो चूके है जिससे पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है साथ ही लोगों का शरीर भी तेजी से कमजोर होता जा रहा है। आज वर्तमान में लोग अपने काम काज में इतने ज्यादा व्यस्त हो जाते है कि अपने शरीर का देखरेख तक नहीं कर पाते और बिमारी उनको उम्र से पहले ही घेर लेती है। आज मेरे 80 वर्ष पूर्ण होने पर मैं लोगों को ये संदेश देना चाहता हूं कि वे अपने शरीर पर ध्यान दे और सायकल चलाना, पैदल चलना, खुश हरना और लोगों की मदद करना चाहिए जिससे उनके जीवन में शांति और खुशी आये।
श्री खोब्रागढ़े ने सुबह 6 बजे अपने ग्राम पथर्री से सायकल चलाते हुए लगभग 8.30 राजनांदगांव पहुंचे और वहां बसंतपुर बौद्ध विहार जाकर वहां की साफ सफाई कर तथा वंदना करते हुए बौद्ध भिक्खु भन्ते दीपक प्रकाश का आर्शिवाद लेकर वहां से वापस अपने ग्राम पथर्री दोपहर 01.00 बजे पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *