मरवाही की जनता ने कांग्रेस की भरी झोली।
राउंड वार अबतक किन्हें कितने वोट मिले, देखे एक नजर
बालोद। मरवाही में एक लाख 91 हजार चार मतदाता हैं। 77.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। पहली बार 70 वर्ष या इससे अधिक के बुजुर्गों और कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। एक हजार 104 बुजुर्ग व कोरोना संक्रमित मतदाताओं ने डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया था। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान के दिन शाम पांच से छह बजे का समय कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए आरक्षित रखा था।
10वें राउंड की मतगणना पूरी होने पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 19876 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 40218 और भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 20342 वोट मिले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। पटाखे चलाने के साथ ही रैली निकाली जा रही है।
नौवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। वे 19987 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डाॅ. गंभीर सिंह से आगे चल रहे हैं। डॉ. ध्रुव को 37106 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 17119 वोट मिले हैं।
आठवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वे 19759 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डाॅ. गंभीर सिंह से आगे चल रहे हैं। डॉ. ध्रुव को 34771 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 15012 वोट मिले हैं।
सातवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी 17390 वोटों से आगे हो गए हैं। उनको 30064 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 12674 वोट मिले हैं।
छठवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी 14676 वोटों से आगे हो गए हैं। उनको 26183 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 11507 वोट मिले हैं।
पांचवें राउंड की मतगणना समाप्त हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 12622 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 22151 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 9529।
चौथे राउंड की मतगणना पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन वोटों की संख्या कम हुई। भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 8215, कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 17961। चौथे राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस उम्मीदवार कुल 9746 मतों से आगे चल रहे हैं।
तीसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 12971 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 6534 वोट मिले हैं।
दूसरे राउंड में भाजपा को 4856, कांग्रेस उम्मीदवार को 8520। कांग्रेस प्रत्याशी 3664 वोटों से आगे। नोटा को मिले 310 वोट
ईवीएम से मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी 1760 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 4135 और भाजपा उम्मीदवार को 2375 वोट मिले हैं। नोटा को 97 वोट पड़े हैं।