ब्रेकिंग- 55 साल की दिव्यांग विधवा महिला से बलात्कार, डौंडी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बालोद/ डौंडी।डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जिसमें उसी गांव के रहने वाले आरोपी 32 वर्षीय महादेव चुरेन्द्र ने 55 साल की एक दिव्यांग व विधवा महिला से रेप कर दिया। घटना मंगलवार को दोपहर 2 बजे की है। शाम को घरवालों के आने पर पीड़िता ने घटना का खुलासा किया। रात 11 बजे थाने में रिपोर्ट लिखाई गई। बुधवार को डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज किया गया है। टीआई अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। महिला पैरों से दिव्यांग है। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने हरकत की। जबरदस्ती वह घर में घुस आया और उसे संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने मना किया तो दो-तीन थप्पड़ मारते हुए उठाकर कमरे में ले गया। जहां उसने यह हरकत की। महिला ने घरवालों को काम से लौटने के बाद अपनी दास्तां बताई।