बिग बेकिंग न्यूज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कल 30 अक्टूबर को गुंडरदेही विधानसभा के नगर पंचायत अर्जुदा में रोड शो इस कारणों से हुआ स्थगित
आम आदमी पार्टी गुंडरदेही विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी जसवंत सिन्हा के समर्थन में करने वाले थे अर्जुन्दा में रोड़ शो
दैनिक बालोद न्यूज/गुंडरदेही। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन्दा नगर पंचायत में 30 अक्टूबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जशवंत सिन्हा के समर्थन में रोड़ शो के लिए आने वाले थे लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के विमान में आई तकनीकी खराबी से छ.ग. दौरा व गुण्डरदेही विधानसभा का रोड स्थगित हो गया है जल्दी ही कार्यक्रम की दूसरी तिथि तय कर सूचना जारी की जाएगी आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विनय गुप्ता ने थाना अर्जुन्दा में लिखित सूचना दिया है।