नाबालिग से जोर जबरदस्ती कर अनाचार,युवक पर लगा पॉक्सो एक्ट,आरोपी युवक न्यायिक रिमांड पर
16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अनाचार करने का मामला दर्ज किया है
दैनिक बालोद न्यूज/डोंगरगांव।डोंगरगांव थाना अंतर्गत आज एक अनाचार का मामला सामने आया है,आरोपी युवक का मेडिकल जांच कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एवन साहू पिता काशीराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी केशला ने बीती रात पैरी की एक नाबालिक लड़की से साथ जोर जबरदस्ती कर आनाचार किया और रात में ही लड़की को अर्जुनी में छोड़कर फरार हो गया। लड़की द्वारा माता पिता को उक्त घटना की जानकारी दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के माता पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज करवाया।
पुलिस में मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर धारा 376/3 , 506 के तहर कार्यवाही कर न्यायीक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।