बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के इस धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी वजन किए प्रत्येक बोरा मे 3 से 4 किलो अधिक किसानों से कर रहे थे कांटामारी , किसानों के बीच मारपीट का मामला, शांत कराने पहुंचे नायब तहसीलदार

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/ गुंडरदेही।विकासखंड के ग्राम पंचायत तवेरा के धान खरीदी केंद्र पंजीयन क्रमांक 219 में किसानों के साथ धोखा हो रहा है। किसानों के प्रत्येक 40 किलो के कट्टा बोरे में 3 से 4 किलो जायदा तौला जा रहा है। जिससे पता चलते ही किसान अक्रोषित हो गए । गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही मौके पर गुंडरदेही नायब तहसीलदार सुश्री मनीमुक्ता पाटिल मामले की जांच में पहुंची। और मामले की सज्ञांता से जांच की जिसमे धान के कट्टे में गड़बड़ी की शिकायत सही पाया गया। जिसके बाद किसानों ने दूसरा इलेक्ट्रॉनिक कांटा मंगाकर तौला गया तो 40 किलो के कट्टे में 3 से 4 किलो जायदा निकाला गया।


धान खरीदी केंद्र में किसान इतना ज्यादा अक्रोशित थे की आपस में ही लड़ाई हो गए

मौके पर पुलिस बल भी पहुंची। तवेरा धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी मिलने के बाद गुंडरदेही नायब तहसीलदार सुश्री मनीमुक्ता पाटिल ने सामने रहकर धान के कट्टो को इलेक्ट्रानिक काटे के मदद से प्लास्टििक बोरी के वजन 150 और जूट के बोरे का 600 ग्राम के हिसाब से से 40 किलो का सही मात्रा में तौल किया गया। गड़बड़ी के बारे में प्रभारी प्रदीप ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया। और बाकी अधिकारी कर्मचारी जनपतिनिध मौके में नहीं पहुंचे। सभी मामले से दूर भागते रहे किसानों का कहना है की अभी गड़बड़ी का पता चला तो फिर से इलेक्ट्रानिक काटा के माध्यम से तौल किया जा रहा है लेकिन जो किसानों का धान पहले से जायदा तौल करके उठ चुका है जिसके छला गया है उसका क्या होगा।