शोक संतप्त परिवार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
दैनिक बालोद न्यूज/डोंगरगांव।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बीते दिवस एक दिवसीय प्रवास पर नगर पहुंचे। यहां उन्होनें भाजपा के जिला महामंत्री दिनेश गांधी के निवास में शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें स्व. जेठमल गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण काल में नगर के प्रतिष्ठित नारायण दास गांधी के सुपुत्र और भाजपा नेता दिनेश गांधी के अनुज जेठमल उर्फ जेठू गांधी का आकस्मिक निधन हो गया था। अल्पआयु में निधन से परिवार सहित नगर में शोक की लहर थी। इस मौके पर डॉ. रमन सिंह ने परिवार के मुखिया नारायणदास जी गांधी का कुशल क्षेम पूछा।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, सत्यनारायण गांधी, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, रामकिशन माहेश्वरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार विवेक सक्सेना, मंडल भाजपा अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।