ब्रेकिंग न्यूज़- गुरूर क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य भगवान सिंह साहू ने फांसी लगाकर दे दी जान पढ़िए क्या है वजह?

बालोद। गुरूर क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। सोमवार को सुबह 8 से 9 बजे के बीच ग्राम डोटोपार निवासी पूर्व जनपद सदस्य व भाजपा नेता भगवान सिंह साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर पर ही उन्होंने यह कदम उठाया। करीब 11 बजे थाने में सूचना दी गई। पुलिस जांच में पहुंची है। गुरुर टीआई कमलजीत पाटले का कहना है परिजनों के बयान के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी तो वहीं आर्थिक रूप से भी परेशान थे। इसलिए फिलहाल आत्महत्या की प्रमुख वजह इसी को माना जा रहा है तो वहीं इस घटना की खबर मिलने के बाद भाजपाई सहित कांग्रेसी भी स्तब्ध हैं कि आखिर इतना बड़ा कदम भगवान साहू ने क्यों उठा लिया? बता दें कि उनकी पत्नी भी पूर्व जनपद सदस्य हैं।