खाली मकान पर नजर रखकर चोरी करने वाले 08 आरोपी को पुलिस लिए हिरासत में

दैनिक बालोद न्यूज/डेस्क।थाना खम्हारडीह रायपुर पुलिस द्वारा काशी अपार्टमेंट स्थित मकान में डकैती डालने वाले कुल 08 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 127/21 धारा 399, 455, 402 भादवि. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग चाकू, तीन सफेद प्लास्टिक बोरी, एक बडा पेचकश, हाथ का दस्ताना सफेद रंग का 4 नग, भूरे रंग का प्लास्टिक टेप और बेहोश करने की दवा एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन जप्त जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. होलिका चेलक पिता मोहित राम चेलक उम्र 32 साल निवासी बोरियाखुर्द अक्षर बिहार रायपुर।
  2. अमित कुमार निराला पिता ध्रुव कुमार निराला उम्र 25 साल निवासी आर डी ए कालोनी बोरियाखुर्द थाना माना रायपुर।
  3. विशाल स्वामी पिता बलराम स्वामी उम्र 30 साल निवासी वालफोर्ट सिटी के पास आर डी
    कालोनी भाठागांव थाना डी डी नगर रायपुर।
  4. अमित यादव पिता स्व0 अमरबली यादव उम्र 30 साल निवासी पटेल चैक टिकरापारा रायपुर।
  5. दिनेश कुमार वर्मा पिता राम बाबू वर्मा उम्र 30 साल निवासी रामनगर सरकारी स्कुल के पीछे थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग।
  6. सिद्धार्थ सोम कुंवर पिता संजय सोम कुंवर उम्र 21 साल निवासी शास्त्री नगर कैम्प नंबर 01 थाना सुपेला जिला दुर्ग।
  7. विक्की उर्फ विशाल वर्मा पिता श्याम बाबू वर्मा उम्र 26 साल निवासी भानुप्रतापपुर जिला कांकेर।
  8. अनिल कुमार कोरचे पिता ईतवारू राम कोरचे उम्र 21 साल निवासी ग्राम कुर्री थाना कोरर जिला कांकेर हाल पता डोंगरीपारा थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर।