बस्तर के बीजापुर में 20 से ज्यादा जवानों की शहीद होने की खबर सामने आ रहे है ,शनिवार को नक्सलियों ने कायराना हमला किया था

दैनिक बालोद न्यूज।बीजापुर। बस्तर में शनिवार को माओवादियों ने सुरक्षा बल के जवानों को एंबुश में फंसाकर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इससे पहले कि हमले में फंसे जवान संभल पाते, सुरक्षा बल के काफी जवानों को गोलियां लग चुकी थी। इसके बाद भी करीब 3 घंटों तक फायरिंग होती रही। सर्चिंग पर करीब 2000 जवान अलग-अलग टुकड़ी में थे, इनमें से करीब 600 जवानों की टुकड़ी एक साथ चल रही थी। इसी बीच माओवादियों ने तीन तरफ से जवानों को घेरकर गोलियों की बौछार कर दी।

शनिवार को मुठभेड़ की सूचना के बाद आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने 5 जवानों की शहादत और 20 जवानों के घायल होने पुष्टि की थी, वहीं आज सुबह ग्राउंड जीरो से वीडियो जारी किया गया है, जिसमें 20 जवानों की लाशें मुठभेड़ की जगह पर नजर आ रही हैं। जबकि आईजी बस्तर ने 21 जवानों के लोकेशन नहीं मिल पाने की बात कही है।


बहरहाल अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है कि वास्तव में इस मुठभेड़ में कितने जवानों की शहादत हुई है, लेकिन ग्राउंड जीरो से जारी वीडियो के मुताबिक 20 से ज्यादा की संख्या में जवान शहीद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *