जिसे लड़की प्यार की प्यास समझ रही थी वह लड़के के लिए निकली शरीर की भूख

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार


बालोद। बालोद पुलिस ने दुष्कर्म व अपहरण के एक 21 वर्षीय आरोपी राहुल सिन्हा को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। जिसने एक नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर हवस का शिकार बनाया। जो लड़की इस रिश्ते को प्यार की प्यास समझ रही थी वह दरअसल में लड़के के लिए महज शरीर की भूख निकली। बालोद पुलिस ने बुधवार को राजनांदगांव जिले के ग्राम जामड़ी, थाना डोंगरगढ़ से 21 वर्षीय एक आरोपी राहुल सिन्हा पिता शत्रुघ्न सिन्हा को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने बालोद ब्लाक के 1 गांव की नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जहां उसके साथ वह संबंध बनाता रहा इधर लड़की के परिजनों ने थाने में सूचना दी थी। 15 जून से लगातार पुलिस और परिजन लड़की की पतासाजी में जुटी हुई थी। इस बीच सुराग मिला कि आरोपी युवक लड़की को राजनांदगांव के एक किराए के मकान में छिपा कर रखा हुआ है। जिसे बालोद पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। लड़की को उनके परिजनों को सौंपा गया और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे धारा 376, 366, 363 व पॉक्सो एक्ट के तहत रिमांड पर जेल भेजा गया। टीआई गैंदसिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी युवक जगतरा, मुजगहन क्षेत्र में जेसीबी ऑपरेटर था। जहां वह अस्थाई रूप से रहता था। इस दौरान पास के ही एक गांव की लड़की से उसकी जान पहचान हो गई। धीरे-धीरे आरोपी युवक ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया और शादी का प्रलोभन देकर उसे भगा ले गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।