पॉलिटेक्निक छात्र का फांसी के फंदे से लटकते मिला शव। 10 वर्ष पूर्व मृतक के पिता ने फांसी के फंदे में झूल की थी आत्महत्या।

बालोद। जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कलंगपुर में पॉलिटेक्निक छात्र की फांसी के फंदे से लटकते शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मृतक अशोक कुमार साहू, पिता स्व.सनत राम साहू उम्र 30 वर्ष रूद्री धमतरी से पालिटेक्निक कालेज का छात्र था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज पॉलिटेक्निक का एग्जाम था। जिसे दिलाने के नाम से घर से रुद्री के लिए निकला था। लेकिन अचानक देर शाम 7:00 बजे के आसपास युवक का शव फांसी के फंदे में लटकते मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा रनचिराई थाने में दी गई। आपको बता दें कि मृतक का पिता पंचायत सचिव था। जिसने 10 वर्ष पूर्व फांसी के फंदे झूल अपनी ई लीला समाप्त कर लिया था। पिता के निधन के बाद उनकी बड़ी बहन को अनुकम्पा नौकरी दिया गया। मृतक के घर में उनकी मां भैया-भाभी और भतीजी के साथ मृतक रहता था। पिता की तरह बेटे की शव फांसी के फंदे से लटकते देख गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वही युवक के आत्मघाती कदम को ग्रामीण प्यार मोहब्बत से जोड़ देख रहे हैं। बहरहाल मामले की जानकारी रनचिराई थाना पुलिस को दे दी गई है। यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा की युवक आत्महत्या की है ये हत्या हैं। और इस घटना के पीछे असल वजह क्या है