दुखद- ऐसी क्या मजबूरी थी कि 3 लोगों ने लगा लिया मौत को गले? जानिए वजह, पढ़िए पूरी खबर

बालोद। जिले के अलग-अलग इलाकों में 3 लोगों ने मौत को गले लगा लिया है। जिले की यह एक बड़ी दुखद खबर है। एक ओर जहां पूरा देश और विश्व कोरोना के संकट से जूझ रहा है तो वहीं इन हालातों के बीच आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाकर लोग अपनी जिंदगी को ही खत्म कर रहे हैं। जो सही नहीं है। लोगों को हौसला बरकरार रखना होगा तभी हम इस जंग से जीत पाएंगे। जानिए कहां-कहां हुई आत्महत्या की घटना और क्या है इसकी वजह,,,,

धौराभाठा में किसान ने की आत्महत्या
बालोद ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा (घुमका) के रहने वाले भुवन लाल हल्बा 60 ने बस्ती से आधा किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं होने की बात सामने आ रही है। 1 दिन पहले से ही मृतक घर से निकला हुआ था।दूसरे दिन सुबह खेत में फंदे पर लाश लटकी मिली। मृतक खेती किसानी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक भुवन लाल हल्बा 1 दिन पहले यानी रविवार को सुबह 7 बजे से घर से निकला हुआ था। परिजनों के बयान के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। कई बार नशे में कहीं पर भी सोया रहता था इसलिए घर वाले भी उसके घर लौटने का ज्यादा इंतजार नहीं करते थे। दूसरे दिन वह खुद घर आ जाता था। इस वजह से रविवार को शाम तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो घर वालों ने यही सोचा कि कहीं रुक गए होंगे। लेकिन दूसरे दिन सोमवार को गांव के बच्चों ने घूमका मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ पर उनकी लाश देखी। तब घटना का खुलासा हुआ। पुलिस को परिजनों ने यह बताया कि उसके शराब पीने के आदीपन के कारण उन्हें हम कई बार समझाते थे। इस आधार पर पुलिस अभी आत्महत्या की प्रारंभिक वजह इसी को मान रही है कि वह दूसरों की समझाइश को बुरा मानता था। स्पष्ट कारण और क्या हो सकता है इसकी जांच की जा रही है।

बवासीर से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान 
जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत रनचिराई निवासी 65 वर्षीय किसान मिलाप पटेल ने बवासीर से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार किसान आर्थिक रूप से भी परेशान था। जिसके चलते वह बवासीर का भी ठीक से इलाज नहीं करवा पा रहा था। 3 साल से इस बीमारी से पीड़ित था। घटना के वक्त भी वह शौच के लिए गया था लेकिन तकलीफ को देखते हुए उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। घटना रविवार की शाम को 7:45 से रात 10 बजे के बीच की है। जब परिजन उसे घर में खाना खाने के लिए ढूंढने लगे तो वह नहीं मिला। रात 10 बजे डबरी तालाब के पास एक खेत में फांसी के फंदे पर उनकी लाश लटकी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के अनुसार बवासीर से वह परेशान था, इस आधार पर आत्महत्या का प्रारंभिक कारण इसी को ही माना जा रहा है।
पेट दर्द से परेशान युवक ने लगाई फांसी
ग्राम मनहोरा (सिकोसा) में भी सोमवार को सुबह 6:30 बजे 19 वर्षीय युवक भुवन चंद्राकर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर के भीतर ही युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसमें भी प्रारंभिक कारण युवक का पेट दर्द से परेशान होना बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करेगी। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।