EXCLUSIVE- किल्ले वाड़ी मंदिर में भाई के साथ दर्शन करने आए बहन से चार लड़कों ने की छेड़खानी, वीडियो बनाई, वायरल करने की धमकी देकर पैसा लूट गए, 6 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र में स्थित किल्ले वाड़ी मंदिर में बुधवार को एक लड़की के साथ छेड़खानी व उसके भाई से लूटपाट की घटना हुई थी। लड़की अपने भाई के साथ मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। इस दौरान सीढ़ी चढ़ते हुए थक जाने पर एक जगह बैठ कर आराम कर रही थी तभी अज्ञात चार लड़के आए और उससे छेड़खानी करने लगे। इस दौरान लड़कों ने छेड़खानी करते हुए वीडियो बना ली और ₹20000 देने की मांग करने लगे। नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगे। भाई ने जब इसका विरोध किया तो उसके पास से भी पैसे लूट लिए और सभी भाग गए।

घटना की जानकारी महामाया थाने में दी गई, तत्काल पुलिस अलर्ट हुई और 6 घंटे के भीतर ही छेड़खानी व लूटपाट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ धारा 294 ,506, 354 क, 384 ,394 के तहत केस दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल और एक नाबालिक को बाल गृह भेजा गया। बालिग आरोपियों में प्रमुख रूप से लक्ष्मीचंद पिता पन्नालाल चंद्रवंशी 27 ,डोमन पिता पति राम कोसमा 20, नीरज कुमार पिता सदाशिव 27 निवासी आडेझर, जिला बालोद के रहने वाले हैं। आरोपियों से लूट की रकम ₹700,दो बाइक भी जब्त की गई है।