छत्तीसगढ़ की वीर सपूत मणिपुर में उग्रवादियों के हमले से अपने परिवार सहित शहीद
दैनिक बालोद न्यूज/डेस्क। मणिपुर में असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों बड़ा हमला किया है। हमले में रायगढ़ रहवासी कर्नल विप्लव त्रिपाठी बलिदान हो गए। वे 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर थे। उग्रवादियों के हमले से कर्नल विप्लव के साथ मौजूद पत्नी और पुत्र की भी मौत हो गई। विप्लव शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र थे। विप्लव की बालिदान होने की शहर से शहरवासियों में शोक की लहर है।
विप्लव मणिपुर के चूड़ा चांदपुर जिले के सिन घाट सब डिवीजन में तैनात थे। शनिवार को यहां आतंकियों का हमला हुआ। विप्लव के बलिदान होने की खबर ने शहरवासियों को झकझोर दिया है। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम में किए जाने की तैयारी होने लगी है। उनका पार्थिव शरीर रविवार को विशेष विमान से रायगढ पहुंचने की जानकारी स्वजन ने दी है।