अपडेट- कोरोना केस मिलने के बाद 14 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित

डोंगरगांव। डोंगरगांव शहर में कोरोना पॉजिटिव 4 मरीजों के मिलने के बाद पूरे शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है। 14 दिनों के लिए हुए लॉकडाउन में गैस, पेट्रोल, दूध और मेडिकल को छोड़कर शेष सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। डोंगरगांव सरकारी अस्पताल में मिले कोरोना के तीन संक्रमण के चलते कम्युनिटी इंफेक्शन की संभावना बढ़ गई है। प्रशासन ने अस्पताल के शेष सभी कर्मचारियों का सैंपल टेस्ट के लिए ले लिया है और सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डोंगरगांव में इससे पूर्व वार्ड क्रमांक 14 में मरीज मिलने के बाद पहले ही मटिया को लॉकडाउन कर दिया गया है। अब अस्पताल में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों का निवास शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में होने के कारण पूरे शहर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लाकडाउन कर दिया गया।


सुबह 9 बजे से नगर पंचायत और प्रशासन की टीम पूरे शहर को लॉक डाउन करने के लिए निकली थी। अब शहर के भीतरी हिस्से में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेंगी। डोंगरगांव में पिछली रात पाए गए तीन पॉजिटिव केस स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी हैं। जिनमें से एक रिटायर्ड कर्मचारी है लेकिन अस्पताल में अपनी मान सेवी सेवा दे रही थी और स्थानीय स्तर पर उपरोक्त महिला का सामाजिक संबंध काफी अच्छा है। इसके अलावा अन्य दो कर्मचारी लॉकडाउन के दरमियान प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य कर रहे थे। संभावना है कि कोरोना का संक्रमण प्रवासी मजदूरों के संपर्क में आने से अस्पताल तक पहुंचा है। इधर अस्पताल प्रशासन ने सभी शेष कर्मचारियों का सैंपल इकट्ठा कर परीक्षण के लिए भेज दिया है और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए हैं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए फिलहाल अस्पताल के शेष किसी भी कर्मचारी को क्वॉरेंटाइन नहीं किया गया है।

क्या कहा सीएमओ ने
सीएमओ नगर पंचायत डोंगरगांव अनुभव सिंह ने dainikbalodnews.com को बताया कि लॉकडाउन के दरमियान दुकान खोले पाए जाने पर व अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किराना सामग्री डिमांड ऑन होम डिलीवरी के अनुसार दिया जाएगा।