अजब-गजब- जिसने दी रात गुजारने पनाह, सुबह तक उसी की स्कूटी लेकर फरार हो गया चोर, जाते-जाते अपनी पहचान भी मिटा गया, पुलिस के हाथ भी खाली

बालोद। दल्ली राजहरा के एक लॉज संचालक के साथ चोरी की अजीब घटना घटी है। दरअसल में एक अनजान व्यक्ति को उसने रात गुजारने के लिए अपने लाज में जगह दी। जब सुबह उठकर देखे तो वह लाज में नहीं था ना उनका कोई पहचान पत्र था यहां तक कि रजिस्टर में जो नाम एंट्री होती है वह पन्ना भी फटा हुआ था। घर से बाहर निकल कर देखें तो उनकी स्कूटी भी गायब थी। पुलिस ने चोरी के संदेह में उक्त गया व्यक्ति के खिलाफ धारा 379 का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। अब तक हाथ खाली है क्योंकि लाज में कैमरा तक भी नहीं लगा था। लाज संचालक मनोज कुमार जग्गी का कहना है कि रात को लॉज बंद करते समय चाबी को मैं लाज के काउंटर पर ही लटका कर घर आ गया था इस दौरान उक्त व्यक्ति ने चाबी रखते देखा था। अब चाबी भी गायब है।

ऐसे हुई घटना -लाज संचालक की जुबानी
लाज के संचालक मनोज कुमार जग्गी ने बताया कि
वार्ड क्र 04 एकलव्य नगर दल्ली राजहरा में रहता हूं। आंचल लाज दल्ली राजहरा का संचालक हूं। मै स्कूटी मेस्ट्रो क्र. सीजी 24 5773 का मालिक हूं। मै उक्त इस्तेमाली काले रंग के स्कूटी को दिनांक 04-09-2020 को रात्री 11.00 बजे घर के सामने खडी कर लाक किया था। दिनांक 05.09.2020 को सुबह 06.00 बजे सोकर उठा तो देखा तो स्कूटी घर के बाहर खडी थी। मै नहाने धोने के बाद पुन: घर से बाहर निकल कर देखा तो स्कूटी नहीं थी। आस पास पता किया तो पता नहीं चला। मेरे आंचल लाज में एक व्यक्ति जिसका नाम पता आंचल लाज के पंजी में दर्ज किया था। वह व्यक्ति रात 08.30 बजे लाज में आकर रूका था जो पूछताछ करने पर एल्यूमिनीयम का सो-रूम का काम करना तथा रायपुर से आना बताया था। उक्त व्यक्ति का आधार कार्ड की मूल प्रति आईडेण्टी प्रूफ के रूप में रखा था उक्त व्यक्ति का लाज में पता किया तो लाज में नहीं था। यात्री पंजी का पत्ता फटा हुआ था तथा रजिस्टर में दबा कर रखे उसका आधार कार्ड भी नहीं था और स्कूटी का चाबी भी जहां टांग कर रखा था वहां नहीं था। संदेह है कि स्कूटी चोरी भी उसी व्यक्ति ने की है।