बिग ब्रेकिंग न्यूज:ब्लॉक गुंडरदेही के ग्राम पंचायत पेंड्री, कलंगपुर , खुटेरी (कोडेवा) के तीन नगर सैनिक सड़क दुर्घटना में हुई मौत

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/ गुंडरदेही।ब्लॉक गुंडरदेही के ग्राम पंचायत पेंड्री के 20 वर्षीय पोखन लाल साहू पिता स्वर्गीय याद राम साहू ग्राम पंचायत कलंगपुर के 59 वर्षीय रतन कुल्हाडे पिता स्वर्गीय राम खिलावन कुल्हाडे एवं ग्राम पंचायत खुटेरी धनगांव के 53 वर्षीय जीवन लाल ठाकुर पिता स्वर्गीय हरीराम ठाकुर की बीते शुक्रवार व शनिवार की रात्रि 8 बजे के करीब ग्राम जतारा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 AC 8853 की चार पहिया वाहन के साथ भिड़ंत हो गई घटना के बाद घटनास्थल पर पोखन लाल साहू व जीवन लाल ठाकुर की मृत्यु हो गई एवं मेकाहारा रायपुर ले जाते समय रतन ठाकुर की मृत्यु हो गई बालोद पुलिस विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *