A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

जिले भर में रहा उल्लास एवं उत्साह का माहौल,गिल्ली भंवरा,डंडा, पिट्टूल जैसे खेलों में बच्चों की रही धमाचौकड़ी, महिलाएं भी खेलों में भाग लेने में नहीं रहीं पीछे

अब 15 से 20 अक्टूबर 2022 तक जोन स्तर में प्रतियोगिता का होगा आयोजन

दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर है। जिले भर में उल्लास एवं उत्साह के माहौल में 6 से 11 अक्टूबर 2022 तक खेलों का आयोजन किया गया। इस आयोजन से खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही खेल भावना का विकास हुआ है। इस दौरान गिल्ली भंवरा,डंडा, पिट्टूल जैसे खेलों में बच्चों की धमाचौकड़ी रही, तो वही युवाओं ने भी कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद जैसी प्रतियोगिता में अपना दम-खम दिखाया। महिलाएं भी खेलों में भाग लेने में पीछे नहीं रहीं। रस्साकस्सी, बिल्लस, एवं लंगड़ी दौड़ जैसे खेलों में अपनी ताकत दिखाई। बुजुर्गों ने भी कहा हम किसी से कम नहीं। उन्होंने फुगड़ी, बांटी जैसे खेलों में अपना हौसला दिखाया और रिकार्ड बनाया।

युवाओं ने कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद जैसी प्रतियोगिता में दिखाया अपना दम-खम ,बुजुर्गों ने भी कहा हम भी किसी से कम नहीं

गौरतलब है कि अब 15 से 20 अक्टूबर 2022 तक जोन स्तर में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर 1 जोन बनाया गया है। इसी तरह विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2022 तक, जिला स्तर पर 17 से 26 नवम्बर तक, संभाग स्तर पर 5 से 14 दिसम्बर 2022 तक तथा राज्य स्तर पर 28 दिसम्बर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक अंतर्गत दलीय खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) तथा एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

A.S.S. TECHNOLOGY
Dainik Balod

Recent Posts

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

4 days ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

1 week ago

जंगल में प्रेमी युगल का कंकाल मिला, इलाके में फैली दहशत लगभग दो माह पुरानी है कंकाल

पुलिस मामले को लेकर पता साजी में जुटे दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।तुमड़ीकसा जंगल में एक…

1 week ago

डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई माइनिंग कंपनी Antofagasta ऐप के माध्यम के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

UK की फर्जी माइनिंग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ₹1.98 लाख की धोखाधड़ी,…

1 week ago

प्राथमिक शाला खुर्सीपार में आज नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच वागिश बंजारे उपसरपंच, पंचगण व शिक्षकों ने बच्चों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन

दैनिक बालोद न्यूज।बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY